समाचार22 नवम्बर को मुख्यमंत्री टांडाफाल गौ आश्रय स्थल का करेगे निरीक्षण,माॅं विन्ध्यवासिनी...

22 नवम्बर को मुख्यमंत्री टांडाफाल गौ आश्रय स्थल का करेगे निरीक्षण,माॅं विन्ध्यवासिनी देवी का करेगें दर्शन-पूजन

VIRENDRA GUPTA 9453821310-

मीरजापुर, 19 नवम्बर, 2020- प्रदेश के मुख्यमत्रं़ी योगी आदित्यनाथ का भ्रमण कार्यक्रम दिनांक 22 नवम्बर 2020 को जनपद में प्रस्तावित है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री के द्वारा 22 नवम्बर को ही टांडाफाल गोआश्रय स्थल का निरीक्षण करेगें तुदपरान्त ग्राम महरौरा ग्राम पंचायत देवरी कलां में हेलीकाप्टर से पहुॅंचेगे तथा अष्टभुजा निरीक्षण पहुॅचेगे तदुपरान्त जिलाधिकारी के साथ विन्ध्य कारीडार के प्रगति के बारे में बैठक कर जानकारी प्राप्त करगें। कार्यक्रम की तैयारियों के लिये जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने आज अधिकारियों के साथ ग्राम महरौरा ग्राम प्रचायत देवरी कला में हेलीपैड का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा टांडाफाल जाकर भी हेलीपैड व गगौ आश्रय स्थल का निरीक्षण किया गया तथा सभी तैयारियों को समय से पूर्ण करने के लिये सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिला पंचायत राज अधिकारी एवं नगर पालिका को साफ-सफाई एवं लोक निर्माण विभाग को सभी तैयारियों पूर्ण करने के साथ मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को अपने से सम्बंधित तैयारियों को पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर यू9पी0 सिंह अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग कन्हेैया झां, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका ओम प्रकाश के अलावा अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं