
मिर्जापुर, डैफोडिल पब्लिक स्कूल मिर्जापुर के कक्षा 12वीं (पीसीएम) के छात्र यश दुबे का चयन प्रतिष्ठित माइक्रोसॉफ्ट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कोर्स के लिए हुआ है, जो कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (MSDE) की अनुशंसा पर निःशुल्क प्रदान किया जा रहा है।
स्कूल प्रशासन ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि कृत्रिम बुद्धिमत्ता और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक उज्जवल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
डैफोडिल पब्लिक स्कूल के द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि यश के सीखने की लगन, जिज्ञासा और समर्पण ने उसको यह योग्य अवसर दिलाया है! 
यश को जानने वाले एवं स्कूल के अन्य छात्र-छात्राओं ने यश के उज्जवल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना की हैं।















