“यूपी सरकार का बड़ा फैसला: महानवमी पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, शासनादेश जारी”

लखनऊ, 16 अक्टूबर 2026

उत्तर प्रदेश में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, शासनादेश जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर 19 अक्टूबर 2026, सोमवार को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्णय के बाद शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।

पहले जारी अवकाश सूची में संशोधन करते हुए 19 अक्टूबर को महानवमी का अवकाश घोषित किया गया है। इससे प्रदेश के संबंधित सरकारी कार्यालयों और संस्थानों में अवकाश रहेगा। 20 अक्टूबर को विजयादशमी का अवकाश पहले से निर्धारित है।

18 अक्टूबर को रविवार होने के कारण कर्मचारियों और शिक्षकों को लगातार तीन दिन की छुट्टी मिलेगी। शासन के इस निर्णय से लोगों को महानवमी पर पूजा-पाठ, हवन और कन्या पूजन सहित धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें