पूर्व सांसद प्रत्याशी रमेश बिंद की कार पर पत्थर से हमला करने वाला गिरफ्तार

### गाड़ी रोकने के लिए हाथ देने के बाद पत्थर से किया हमला, कार का शीशा टूटा; युवक घायल

मीरजापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र में बीती रात एक व्यक्ति द्वारा कार रोकने का इशारा करने और गाड़ी नहीं रोकने पर पत्थर से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में कार का पिछला शीशा टूट गया, जबकि कार में सवार युवक को चोटें आईं।

पुलिस के अनुसार, 26 नवंबर की रात रमेशचन्द्र पुत्र रामचन्दर निवासी इटवा, थाना कोतवाली देहात अपने पुत्र के साथ कार से राबर्ट्सगंज से बथुआ की ओर आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक व्यक्ति ने हाथ देकर उनकी गाड़ी रोकने का प्रयास किया। गाड़ी का शीशा नहीं खोलने पर उसने पीछे से पत्थर मार दिया, जिससे कार का शीशा टूट गया और उनके पुत्र को चोटें आईं।

घटना की सूचना मिलने पर कटरा कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हिमांशू गुप्ता पुत्र शम्भूनाथ गुप्ता निवासी जंगी रोड, थाना कोतवाली कटरा को हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक, हिरासत में लिया गया व्यक्ति शराब के नशे में प्रतीत हो रहा था। उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें