
मिर्जापुर,
राजकीय हाई स्कूल महुआरी कला के प्रभारी प्रधानाचार्य पुरनचंद द्विवेदी का बीती रात में लगभग 1:30 बजे हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। इससे विंध्याचल मंडल के समस्त शिक्षक आश्चर्यचकित और आहत है। 
रमेश कुमार द्विवेदी मंडली अध्यक्ष ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ विंध्याचल मंडल पुरनचंद द्विवेदी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है तथा ईश्वर से प्रार्थना करता है कि इस दुख की घड़ी में उनके परिवार को इस असहनीय कष्ट को सहन करने की शक्ति एवं
संबल प्रदान करे।















