विंध्याचल मंडल अपर आयुक्त की पत्नी के इलाज में लापरवाही बरतने पर बड़ी कार्रवाई

बड़ी खबर
मिर्ज़ापुर
उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने
अपर आयुक्त (प्रशासन), विध्यांचल मण्डल मिर्जापुर की धर्मपत्नी के इलाज में लापरवाही व समय से ई०सी०जी० नहीं कराये जाने संबंधी प्रकरण में दोषी पाए जाने पर मण्डलीय चिकित्सालय, मिर्जापुर में तत्समय तैनात 04 चिकित्साधिकारियों को आरोप पत्र देकर उनके विरूद्ध विभागीय कार्यवाही तथा तत्समय तैनात एक स्टाफ नर्स जो कि सेवानिवृत हो चुकी हैं के विरुद्ध भी सुसंगत नियमों के अधीन कार्यवाही किये जाने का आदेश दिए,