6 से 8 फरवरी तक अलग-अलग इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

6 से 8 फरवरी तक अलग-अलग इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी
मीरजापुर। बिजली विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार आगामी दिनों में रखरखाव एवं तकनीकी कार्यों के चलते विभिन्न फीडरों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र सिविल लाइन से निर्गत 11 केवी फीडर टाउन-1 एवं टाउन-2 पर बिजनेस प्लान 2024-25 के अंतर्गत फीडर विभाजन कार्य किया जाना है। इस कार्य के कारण 6 फरवरी 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक संबंधित फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
वहीं दूसरी ओर 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र पथरहिया से निर्गत 33 केवी फीडर जिला जेल पर आरडीएसएस योजना के तहत जर्जर कंडक्टर के स्थान पर पैंथर कंडक्टर लगाए जाने का कार्य प्रस्तावित है। इस कारण 7 और 8 फरवरी 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक 33/11 केवी वीएसपुर, मीरजापुर से जुड़े फीडरों की विद्युत आपूर्ति सुरक्षा कारणों से बाधित रहेगी।
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित अवधि से पहले पानी एवं आवश्यक कार्य पूरे कर लें तथा कार्य के दौरान सहयोग प्रदान करें।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें