
मिर्ज़ापुर।
नवागत पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने शनिवार की सुबह विंध्याचल धाम पहुंचकर मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन
किए। धाम पहुंचने पर पुरानी वीआईपी मार्ग पर तीर्थ पुरोहितों द्वारा अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इसके पश्चात वे गणेश द्वार होते हुए मंदिर परिसर में पहुंचीं और मां के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
दर्शन-पूजन के बाद पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने जनपद मुख्यालय के लिए प्रस्थान किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल मनीष मिश्रा, क्षेत्राधिकारी लालगंज अमर बहादुर, थाना प्रभारी अविनाश राय, मंदिर सुरक्षा
प्रभारी उदय प्रताप, धाम चौकी प्रभारी अजय कुमार मिश्रा सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
नवागत एसपी के आगमन को लेकर मंदिर परिसर एवं आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।















