
चुनार, मिर्ज़ापुर। एपेक्स वेलकेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित एपेक्स इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी, चुनार द्वारा एपेक्स के ट्रस्टी प्रो डॉ एस के सिंह की संरक्षता में एपेक्स फार्मेसी प्रधानाचार्य प्रो डॉ सुनील मिस्त्री के नेतृत्व में फार्मडी, बीफार्म, डीफार्म
, एमफार्म पाठ्यक्रमों के छात्र छात्राओ के लिए आयोजित वार्षिक खेल सप्ताह–2026 का समापन अत्यंत हर्षोल्लास, उत्साह एवं विजयी वातावरण के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। चार दिवसीय इस आयोजन ने विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन एवं टीमवर्क की उत्कृष्ट मिसाल प्रस्तुत की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि रेव. फादर संतोष, प्राचार्य, सेंट थॉमस स्कूल, चुनार विशिष्ट अतिथिगणों डॉ. सुषिला
गुप्ता, प्राचार्य, विंध्य गुरुकुल कॉलेज ऑफ फार्मेसी, शिखा द्विवेदी, प्राचार्य ओम विंध्य फार्मेसी कॉलेज, रामवृक्ष सिंह, प्राचार्य, पी.डी.एन.डी. इंटर कॉलेज, अस्वनी राय, विश्वनाथ कॉलेज ऑफ फार्मेसी, विकाश कुमार, क्लर्क सेंट थॉमस स्कूल, चुनार, एपेक्स के ट्रस्टी प्रो डॉ एस के सिंह, फार्मेसी प्रधानाचार्य प्रो डॉ सुनील मिस्त्री एवं समस्त फ़ैकल्टी के गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
खेल सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों ने क्रिकेट, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कैरम, शतरंज, दौड़, रस्साकशी, खो-खो
, स्किपिंग सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में जोश और खेल भावना के साथ भाग लिया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए एपेक्स के चेयरमैन प्रो. डॉ. एस. के. सिंह ने खेलों के दौरान होने वाली सामान्य चोटों से बचाव, प्राथमिक उपचार एवं फर्स्ट-एड की उपयोगिता पर प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को खेलते समय सुरक्षा नियमों के पालन की सलाह दी।
कार्यक्रम का संचालन फार्मेसी फैकल्टी के संजय चौरसिया, राममनोहर यादव, योगेश शर्मा, राजीव सिंह, निर्भय, पीयूष त्रिपाठी, डॉ. विवेक पटेल, डॉ. अभय वर्मा, आकांक्षा, दीक्षा, पल्लवी, अनुराधा साही, आशीष मिश्रा एवं मो. जलालुद्दीन द्वारा किया गया।















