आईसीएसई बोर्ड परिणाम 2026: बजाज स्कूल के छात्रों ने रचा सफलता का नया इतिहास

आईसीएसई बोर्ड परिणाम 2026: बजाज स्कूल के छात्रों ने रचा सफलता का नया इतिहास

मिर्जापुर। आईसीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 के घोषित परिणामों में सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर के विद्यार्थियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया इतिहास रच दिया। विद्यालय के छात्रों ने उत्कृष्ट अंक हासिल कर न केवल अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, बल्कि जिले में विद्यालय की प्रतिष्ठा को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

इस वर्ष कुल 86 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जिनमें कई छात्रों ने 90 प्रतिशत से ऊपर अंक अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय की मेधावी छात्रा शांभवी अग्रवाल ने 97.75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया और सभी के लिए प्रेरणा बनीं। वहीं अहिस्मा गुप्ता (97%), श्रेयांश कटारे (96.25%), अंशिका केसरी (95.6%), आकृति त्रिवेदी (95%), यथार्थ तिवारी (94.8%) और मान्यता (94%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इसके अलावा बिसमन कौर (93.75%), विवान सिंह (93.50%), नरोत्तम त्रिपाठी (93.40%), अवनी वर्मा (93.40%), स्वरित मैनी (93.20%), रितिका श्रीवास्तव (93.20%), अदीबा आफताब (93%), आराध्या यादव (93%), रुद्रांश दुबे (92.50%), कुशाग्र गुप्ता (92%), लक्षिता सिंह (91.80%), ईरा गुप्ता (91.80%), श्रेयश केशरी (91.80%), निधि गुप्ता (91.5%), इनेश अग्रवाल (91%), प्रेमचंद गुप्ता (90.80%), हर्षवर्धन गुप्ता (90.75%), रुद्रांश वर्मा (90.50%), ऋषभ सिंह (90.25%) तथा नमन सिंह (90%) ने भी 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।

विषयवार प्रदर्शन में भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्टता दिखाई। अंग्रेजी में शांभवी अग्रवाल ने 98, हिंदी में ईरा गुप्ता ने 100, सोशल स्टडी में अंशिका केसरी ने 99, गणित में अहिस्मा गुप्ता एवं यथार्थ तिवारी ने 96 अंक प्राप्त किए। कंप्यूटर में अहिस्मा गुप्ता और नरोत्तम त्रिपाठी ने 100 अंक हासिल किए। कॉमर्स में प्रेमचंद गुप्ता और परिधि रस्तोगी ने 100, इकोनॉमिक्स में प्रेमचंद गुप्ता ने 98 तथा एनवायरमेंटल एप्लीकेशन में अदीबा आफताब ने 100 अंक प्राप्त किए। फिजिक्स में अहिस्मा गुप्ता ने 98, केमिस्ट्री में अहिस्मा गुप्ता एवं शांभवी अग्रवाल ने 98, बायोलॉजी में मान्यता और आकृति त्रिवेदी ने 96 अंक प्राप्त किए। अकाउंट में श्रेयांश कटारे और रुद्रांश वर्मा ने 97 तथा बिजनेस स्टडी में श्रेयांश कटारे ने 98 अंक हासिल किए।

विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. शिवानी कौशिक एवं निदेशक परितोष बजाज ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और विद्यालय के अनुशासित वातावरण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का लक्ष्य केवल परीक्षा में सफलता नहीं, बल्कि छात्रों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है।

इस शानदार परिणाम से विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है। छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी सफलता का जश्न मनाया, वहीं अभिभावकों में भी गर्व और संतोष की भावना स्पष्ट रूप से देखी गई।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें