डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में ‘बियॉन्ड द बाउंड्री’ कार्यशाला का आयोजन

मिर्जापुर। डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल, संकट मोचन के सभागार में ‘शेयर एंड केयर’ के तत्वावधान में किशोरों एवं युवाओं के व्यक्तित्व विकास पर आधारित “बियॉन्ड द बाउंड्री” मिशन के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विद्यालय के लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

इस व्यक्तित्व विकास कार्यशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को उनकी व्यक्तिगत प्रतिभा एवं क्षमताओं की पहचान कर स्वयं की सीमाओं से आगे बढ़ते हुए जीवन लक्ष्य प्राप्त करने तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। विभिन्न गतिविधियों के जरिए छात्रों को आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम वर्क एवं स्व-अनुशासन जैसे महत्वपूर्ण गुणों के विकास का प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यशाला के मास्टर ट्रेनर ‘समृद्धि फाउंडेशन’ के संस्थापक एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित कृष्ण मोहन शुक्ला ने किशोरावस्था के मनोवैज्ञानिक पहलुओं को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों से संवाद स्थापित किया और व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से उन्हें जीवन कौशल विकसित करने के गुर सिखाए।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विद्यालय की निर्देशिका अपराजिता सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में आने वाली चुनौतियों को स्वीकार कर अपनी क्षमताओं का निरंतर विकास करना ही सफलता का मूल मंत्र है। उन्होंने छात्रों को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें