मिर्जापुर में 10 दिवसीय “ध्वनि एवं ध्यान” कार्यशाला शुरू

सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर में 10 दिवसीय “ध्वनि एवं ध्यान” कार्यशाला शुरू

मिर्जापुर। सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर में पंडित छन्नूलाल मिश्र संगीत न्यास, काशी के तत्वावधान में आयोजित 10 दिवसीय “ध्वनि एवं ध्यान” कार्यशाला का गुरुवार को भव्य शुभारंभ हुआ। यह कार्यशाला 21 मई से 31 मई 2026 तक चलेगी, जिसमें संगीत, ध्यान और संस्कार आधारित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. संजीव कुमार सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. सुरेंद्रनाथ सोरेन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संस्था के सचिव एवं केबीपीजी कॉलेज के इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. कुलदीप पांडेय भी मौजूद रहे।

कार्यशाला की प्रशिक्षिका नम्रता मिश्रा हैं, जो पद्म विभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र की सुपुत्री एवं शिष्या हैं।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. शिवानी कौशिक ने अतिथियों का अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिन्ह देकर स्वागत किया।

इस अवसर पर गायन और वादन की मनमोहक प्रस्तुतियां भी दी गईं। नम्रता मिश्रा ने “सीताराम सीताराम” भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। हारमोनियम पर सर्वेश कुमार और तबले पर पंडित कौस्तुभ पाठक ने संगत की। मुख्य अतिथि डॉ. संजीव कुमार सिंह ने भी “सीताराम सीताराम कहिए” प्रस्तुत कर खूब सराहना बटोरी।

अंत में प्रधानाचार्या डॉ. शिवानी कौशिक ने सभी अतिथियों और आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए पंडित छन्नूलाल मिश्र संगीत न्यास, काशी की सराहना की।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें