टेंपो में चोरी करने वाले दो आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, 13 हजार रुपये और ऑटो बरामद

टेंपो में चोरी करने वाले दो आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, 13 हजार रुपये और ऑटो बरामद

मीरजापुर। संतनगर थाना पुलिस ने टेंपो में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की 13 हजार रुपये की धनराशि तथा घटना में प्रयुक्त ऑटो भी बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार 17 जून को चौधरी गौतम निवासी शीतलगढ़ पटेहरा खुर्द, थाना संतनगर ने अज्ञात व्यक्तियों द्वारा टेंपो में उनका पैसा चोरी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। तहरीर के आधार पर थाना संतनगर में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और बरामदगी के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन और क्षेत्राधिकारी लालगंज के पर्यवेक्षण में संतनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में प्रकाश में आए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहर्रमदीन (23) और अरमान अली (19) निवासी देवरी कला, थाना मड़िहान के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 13 हजार रुपये की धनराशि तथा घटना में प्रयुक्त ऑटो संख्या यूपी 63 सीटी 4432 बरामद किया है।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। गिरफ्तारी और बरामदगी की कार्रवाई थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक सुशील त्रिपाठी एवं थाना संतनगर पुलिस टीम द्वारा की गई।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें