डॉक्यूमेंट बनवाने के नाम पर हुई साइबर ठगी के ₹3 हजार वापस, पीड़ित ने पुलिस को कहा धन्यवाद

डॉक्यूमेंट बनवाने के नाम पर हुई साइबर ठगी के ₹3 हजार वापस, पीड़ित ने पुलिस को कहा धन्यवाद

मिर्जापुर। ऑनलाइन डॉक्यूमेंट बनवाने के नाम पर हुई साइबर ठगी के मामले में कोतवाली शहर पुलिस की साइबर सेल टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते में ₹3,000 की धनराशि वापस कराई है। इस सफलता पर पीड़ित ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया है।

जानकारी के अनुसार चुन्नी मुन्नी की गली निवासी रविशंकर सेठ ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि ऑनलाइन डॉक्यूमेंट बनवाने के नाम पर उनसे ₹4,300 की धनराशि ट्रांसफर करा ली गई। ठगी का एहसास होते ही उन्होंने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद कोतवाली शहर की साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में साइबर सेल टीम ने जांच के दौरान कार्रवाई करते हुए ठगी गई कुल राशि में से ₹3,000 पीड़ित के खाते में वापस करा दिए।

खाते में धनराशि वापस आने पर रविशंकर सेठ ने साइबर सेल टीम की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया। पुलिस ने उन्हें साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूक किया तथा अन्य लोगों को भी ऑनलाइन ठगी से सावधान रहने के लिए प्रेरित करने की अपील की।

इस कार्रवाई में थाना कोतवाली शहर के प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर ओझा एवं महिला कांस्टेबल पारुल श्रीवास्तव की प्रमुख भूमिका रही।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें