मिर्जापुर -गाड़ी हटाने के विवाद में दबंगों का उत्पात, जनरल स्टोर में तोड़फोड़

गाड़ी हटाने के विवाद में दबंगों का उत्पात, जनरल स्टोर में तोड़फोड़; दुकानदार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के नटवा मोहल्ले में गाड़ी हटाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि दबंगों ने एक जनरल स्टोर की दुकान पर चढ़कर जमकर तोड़फोड़ की और दुकानदार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

घटना के दौरान दुकान में रखे सामान को नुकसान पहुंचाया गया। मारपीट और तोड़फोड़ का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

पीड़ित दुकानदार ने कटरा कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा वायरल वीडियो के आधार पर भी घटना की पड़ताल की जा रही है।

बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत गाड़ी हटाने को लेकर हुई थी, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और मामला मारपीट व तोड़फोड़ तक पहुंच गया।

कटरा कोतवाली पुलिस का कहना है कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें