राजा विजयपुर के किले में जमीन को लेकर विवाद, पुलिस ने रुकवाया निर्माण कार्य

विवादित भूमि पर निर्माण कार्य रोका गया, दोनों पक्षों को न्यायालय जाने की सलाह

मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा चौकी अंतर्गत राजा विजयपुर स्थित एक विवादित भूमि को लेकर उत्पन्न विवाद में पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए दोनों पक्षों को यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। जांच में पता चला कि राजा विजयपुर स्थित अनिल प्रताप सिंह की कोठी की देखरेख उनके मैनेजर राजेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा की जाती है। परिसर के भीतर सुरेन्द्र सिंह का मकान और विद्यालय भी स्थित है।

राजेन्द्र प्रताप सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि भीम सिंह कब्जे की नीयत से टीनशेड गिरा रहे हैं तथा ट्रैक्टर खड़ा कर अतिक्रमण कर रहे हैं। मामले की जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि संबंधित भूमि आबादी की है और दोनों पक्ष उस पर अपना-अपना स्वामित्व दावा कर रहे हैं।

शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने दोनों पक्षों को किसी भी प्रकार का नया निर्माण कार्य करने से रोक दिया है तथा अपने दावे के संबंध में सक्षम न्यायालय से उचित राहत प्राप्त करने की सलाह दी है। पुलिस के अनुसार मौके पर स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण है और कानून-व्यवस्था कायम है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें