साईं मंदिर के पास महिला का पर्स गायब, सीसीटीवी में दूसरी महिला पर्स ले जाते दिखी

साईं मंदिर के पास महिला का पर्स गायब, सीसीटीवी में दूसरी महिला पर्स ले जाते दिखी

मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के वासलीगंज स्थित साईं मंदिर के पास एक महिला का पर्स गायब हो जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर पर्स की बरामदगी और मामले की जांच की मांग की है।

अजपुरा, आमघाट निवासी नीलम पांडेय ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि गुरुवार को वासलीगंज स्थित फास्ट फूड कॉर्नर के पास उनका पर्स कहीं गिर गया अथवा चोरी हो गया। पर्स में लगभग पांच हजार रुपये नकद सहित अन्य जरूरी सामान रखा था।

पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद उन्होंने अपने स्तर से काफी तलाश की, लेकिन पर्स का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने आसपास के दुकानदारों से संपर्क कर सीसीटीवी फुटेज प्राप्त की। महिला का दावा है कि फुटेज में एक महिला उनका पर्स उठाकर अपने पर्स में रखते हुए साफ दिखाई दे रही है।

नीलम पांडेय ने पुलिस से मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संबंधित महिला की पहचान कर पर्स बरामद कराया जाए। उन्होंने कहा कि फुटेज के जरिए आरोपी महिला तक पहुंचा जा सकता है और उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।

महिला ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस शिकायत के आधार पर जांच में जुट गई है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें