औचक निरीक्षण में PHC हलिया में मिलीं भारी अनियमितताएं, MOIC व फार्मासिस्ट पर कार्रवाई के निर्देश

औचक निरीक्षण में PHC हलिया में मिलीं भारी अनियमितताएं, MOIC व फार्मासिस्ट पर कार्रवाई के निर्देश

मिर्जापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार एवं मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने मुख्य चिकित्साधिकारी के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में भारी गड़बड़ियां एवं विभिन्न अनियमितताएं सामने आईं।

निरीक्षण में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी (MOIC) डॉ. अवधेश कुमार बिना किसी प्रकार का अवकाश स्वीकृत कराए अनुपस्थित मिले। साथ ही उनके बिना अनुमति जिला मुख्यालय से बाहर रहने की भी जानकारी मिली। इस पर जिलाधिकारी ने उनके विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के निर्देश दिए।

वहीं दवा वितरण कक्ष के निरीक्षण में दवा वितरण का इंडेक्स तैयार न होने तथा वितरित दवाओं का कोई समुचित अभिलेख या हिसाब-किताब नहीं मिलने पर फार्मासिस्ट अजय कुमार कुशवाहा के विरुद्ध विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिए।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें