मिर्जापुर के एक तालाब से निकली रहस्यमयी बोरी, अंदर मिले 31 पासपोर्ट

तालाब में मछली पकड़ने के दौरान जाल में फंसी बोरी, 31 पासपोर्ट मिलने से मचा हड़कंप

मिर्जापुर। कछवा थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब तालाब में मछली पकड़ रहे मछुआरों के जाल में एक बोरी फंस गई। बोरी खोलने पर उसमें 31 पासपोर्ट मिले, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि बरामद पासपोर्टों पर मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र सहित आसपास के जिलों के लोगों के पते दर्ज हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।

सूचना पर पहुंची कछवा थाना पुलिस ने सभी पासपोर्ट अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि पासपोर्ट तालाब में कैसे पहुंचे, क्या इन्हें किसी ने जानबूझकर फेंका था या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।

फिलहाल पुलिस सभी पासपोर्टों का सत्यापन कर उनके वास्तविक धारकों का पता लगाने और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। घटना की आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी पुलिस जांच के बाद सामने आएगी।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें