
दिवंगत आरक्षी कन्हैया के परिजनों को मिला ₹1 करोड़ का बीमा चेक
मीरजापुर। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने दिवंगत आरक्षी कन्हैया के असामयिक निधन के उपरांत उनके आश्रित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की।
पुलिस लाइन स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसपी ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पुलिस सैलरी पैकेज के तहत मिलने वाले बीमा दावे की ₹1 करोड़ की धनराशि का चेक दिवंगत आरक्षी की नामित आश्रित (माता) को सौंपा।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस परिवार अपने प्रत्येक कर्मचारी और उनके परिजनों के साथ हर परिस्थिति में खड़ा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह आर्थिक सहायता परिवार को कठिन समय में संबल प्रदान करेगी।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत दिवंगत आरक्षी के नामांकित आश्रित को यह बीमा राशि प्रदान की गई।













