
मिर्जापुर,माध्यमिक शिक्षक संघ 31 जुलाई को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना देंगे।
उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वाधान में जनपद के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक पुरानी पेंशन की बहाली ,शिक्षा सेवा चयन आयोग अधिनियम 2023में पुराने चयन बोर्ड अधिनियम की धारा 12, 18 तथा 21 को पुनः स्थापित करने , nps का लेखा जोखा व्यवस्थित करके उसका लेखा पर्ची जारी कराने कार्यवाहक प्रधानाचार्यों को प्रधानाचार्य पद का वेतमान दिये जाने।माध्यमिक विद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों तथा सेवानिवृत शिक्षकों को कैशलेस इलाज की सुविधा दिलाने वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों को सेवा सुरक्षा तथा सम्मान जनक मान देय दिलाने ,
1 अप्रैल 2014 से नियुक्त होने शिक्षकों /कर्मचारियों को सामूहिक जीवन बीमा दिलाने , व्यावसायिक तथा कंप्यूटर शिक्षकों को विषय विशेषज्ञों की भाँति रिक्त पदों पर आमेलित कराने ,संस्कृत विद्यालय के शिक्षकों को माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों की भांंति चयन एवं प्रोन्नत वेतन मान दिलाने ,राजकीय शिक्षकों की सेवानिवृत्तिक आयु 62 वर्ष कराने ,वेतन भुगतान नियमित एवं समयान्तर्गत करने हेतु आवश्यकतानुसार विद्यालय के वेतन खाते का एकल परिचालन कराने,सीनियर चार्टर को प्रभावी ढंग से लागू कराने ,
शिक्षकों के सभी प्रकार के अवशेषों को तत्काल दिलाने आदि ।आज प्रादेशिक माँगों के समर्थन में तथा जिले स्तर पर शिक्षकों की निरीक्षक कार्यालय में लंबित समस्याएं चयन तथा प्रोन्नत वेतन मान एल टी से प्रवक्ता ग्रेड में पदोन्नतियों का अनुमोदन,आदि मांगों को लेकर दिनांक 31 जुलाई 2026 को 1 बजे से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना दिया जाएगा।
यह जानकारी संगठन के जिला अध्यक्ष सुशील कुमार तिवारी एवं जिला मंत्री संजय सिंह ने दिया। मंडलीय अध्यक्ष रमेश कुमार द्विवेदी , मंडलीय मंत्री डॉ रविशंकर ओझा, जिला कोषाध्यक्ष विनोद कुमार विश्वकर्मा ने शिक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में धरने में प्रतिभाग करने की अपील की।















