रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे मिर्जापुर

# 23 अक्टूबर को मां विंध्यवासिनी के दर्शन करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
## दो दिवसीय दौरे पर विंध्याचल पहुंचेंगे रक्षा मंत्री, मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात

**मीरजापुर।** भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 23 अक्टूबर को दो दिवसीय दौरे पर मीरजापुर पहुंचेंगे। उनके निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रक्षा मंत्री मां विंध्यवासिनी के दरबार में पहुंचकर दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद वह विंध्याचल में रात्रि विश्राम करेंगे और अगले दिन 24 अक्टूबर को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक एवं संवाद करेंगे।

जारी कार्यक्रम के अनुसार, राजनाथ सिंह 23 अक्टूबर को दिल्ली से रवाना होकर वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर के माध्यम से विंध्याचल स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से होटल कम्फर्ट इन जाएंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, रक्षा मंत्री शाम पांच बजे होटल से मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर के लिए रवाना होंगे। शाम 5:10 बजे मंदिर पहुंचने के बाद 5:10 से 5:40 बजे तक दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद वह होटल कम्फर्ट इन लौटेंगे, जहां रात्रि विश्राम का कार्यक्रम निर्धारित है।

**24 अक्टूबर को पार्टी कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद**

अगले दिन 24 अक्टूबर को सुबह रक्षा मंत्री मां विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद होटल कम्फर्ट इन लौटेंगे। दोपहर में वह होटल अभिनव, अटल चौराहा, विंध्याचल पहुंचकर दोपहर 1:00 से 2:15 बजे तक पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक एवं संवाद करेंगे।

कार्यक्रम के अनुसार, बैठक के बाद वह होटल कम्फर्ट इन लौटेंगे और अपराह्न में विंध्याचल स्थित हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। वहां से सड़क मार्ग से न्यू सर्किट हाउस पहुंचने का कार्यक्रम निर्धारित है।

रक्षा मंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें