स्टेज पर पहुंचीं आयशा खान तो मिर्जापुर में हो गई वारदात! फैंस ने कुर्सियों पर चढ़कर गाया धुरंधर का गाना”

आयशा खान ने हाथों से बनाया दिल, फैंस बोले—‘तूने पर्दा उठाया, क्या बात हो गई… ये मुलाकात वारदात हो गई!’

मिर्जापुर में धुरंधर फिल्म की अभिनेत्री का जबरदस्त क्रेज, कुर्सियों पर खड़े होकर प्रशंसकों ने गाने के बोल से मचाया धमाल

मिर्जापुर। ‘तूने पर्दा उठाया, क्या बात हो गई… ये मुलाकात वारदात हो गई!’ फिल्म ‘धुरंधर’ के इस गाने के बोल मिर्जापुर में उस समय गूंज उठे, जब अभिनेत्री आयशा खान ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के नए शोरूम के उद्घाटन समारोह में पहुंचीं। अपने पसंदीदा सितारे को सामने देखकर प्रशंसकों का उत्साह ऐसा बढ़ा कि लोग कुर्सियों पर खड़े होकर गाने के बोल गाने लगे।

कार्यक्रम के दौरान आयशा खान ने जब स्टेज से अपने दोनों हाथों से दिल बनाकर प्रशंसकों को प्यार का इशारा किया तो वहां मौजूद लोगों की खुशी देखते ही बनी। इस अंदाज ने फैंस के उत्साह को और बढ़ा दिया। लोग झूमने लगे और फिल्म ‘धुरंधर’ के गाने के बोल गाकर अभिनेत्री का स्वागत करने लगे।

आयशा खान की एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों में जबरदस्त दीवानगी दिखाई दी। हाथों से दिल बनाने का उनका अंदाज और जवाब में प्रशंसकों का गाने पर झूमना कार्यक्रम का खास आकर्षण बन गया। शोरूम उद्घाटन का यह आयोजन उस समय फिल्मी रंग में रंग गया, जब ‘ये मुलाकात वारदात हो गई’ के बोल माहौल में गूंजने लगे।

मिर्जापुर में आयशा खान के प्रति प्रशंसकों का यह प्यार चर्चा का विषय बना रहा। अभिनेत्री के स्टेज से दिए गए प्यार भरे इशारे और फैंस की मस्ती ने उद्घाटन समारोह को यादगार बना दिया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें