मीरजापुर में 43.30 लाख रुपये के मादक पदार्थों का विनष्टीकरण, 20 मुकदमों से जुड़े गांजा-हेरोइन नष्ट

मीरजापुर में 43.30 लाख रुपये के मादक पदार्थों का विनष्टीकरण, 20 मुकदमों से जुड़े गांजा-हेरोइन नष्ट

मीरजापुर, 30 अक्टूबर। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई के साथ पुलिस ने माल मुकदमाती के निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी (DDC) की उपस्थिति में एनडीपीएस एक्ट के कुल 20 मुकदमों से संबंधित मादक पदार्थों का नियमानुसार विनष्टीकरण कराया गया।

इस दौरान करीब 43 लाख 30 हजार 540 रुपये अनुमानित कीमत के 5.800 किलोग्राम गांजा, 0.202 किलोग्राम हेरोइन तथा 0.108 किलोग्राम डायजापाम को नष्ट किया गया। इनमें थाना कटरा के 15, थाना चील्ह के दो और थाना पड़री के तीन मुकदमों से संबंधित मादक पदार्थ शामिल थे।

पुलिस के अनुसार, मादक पदार्थों का विनष्टीकरण निर्धारित मानकों के अनुरूप जनपद प्रयागराज के थाना हंडिया क्षेत्र अंतर्गत धानूपुर स्थित संगम मेडिसर्व प्राइवेट लिमिटेड के इन्सिनरेटर के माध्यम से कराया गया। यह कार्रवाई जनपद में माल मुकदमाती के निस्तारण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में की गई।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें