मिर्जापुर की ब्रास मेटल मूर्तियों की विदेशों तक बढ़ी मांग, घरों से लेकर मंदिरों और फार्म हाउस की बढ़ा रहीं शोभा

मिर्जापुर की ब्रास मेटल मूर्तियों की विदेशों तक बढ़ी मांग, घरों से लेकर मंदिरों और फार्म हाउस की बढ़ा रहीं शोभा

आर्ट लाइन क्रिएशन के उत्पादों की दीपावली पर स्थानीय बाजार में भी बढ़ी मांग, आकर्षक डिजाइन और छोटे-बड़े आकार में उपलब्ध हैं कलात्मक मूर्तियां

मिर्जापुर। जनपद मिर्जापुर में निर्मित ब्रास मेटल की कलात्मक मूर्तियां अब देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी अपनी पहचान बना रही हैं। आर्ट लाइन क्रिएशन द्वारा तैयार की जाने वाली आकर्षक एवं कलात्मक मूर्तियों की मांग लगातार बढ़ रही है। ये मूर्तियां लोगों के घरों की सुंदरता बढ़ाने के साथ ही मंदिरों, प्रतिष्ठानों और फार्म हाउस की शोभा भी बढ़ा रही हैं। पारंपरिक कला और आधुनिक डिजाइन का अनूठा संगम इन उत्पादों को खास पहचान दिला रहा है।

छोटे आकार से लेकर बड़ी-बड़ी आकर्षक मूर्तियों तक की उपलब्धता के कारण ग्राहकों के बीच इनकी लोकप्रियता बढ़ रही है। खासकर दीपावली के अवसर पर घरों को सजाने, उपहार देने तथा धार्मिक स्थलों को आकर्षक रूप देने के लिए इन उत्पादों की मांग में तेजी देखी जा रही है। स्थानीय स्तर पर भी लोग इन कलात्मक वस्तुओं को काफी पसंद कर रहे हैं।

आर्ट लाइन क्रिएशन के डायरेक्टर विकास जैन ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि संस्थान द्वारा ब्रास मेटल और अन्य धातुओं से विभिन्न श्रेणियों के आकर्षक एवं उपयोगी उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। इनमें ट्राइबल डोकरा, टेबल डेकोर, एनिमल थीम पर आधारित ट्राइबल स्टैच्यू, लाइट एंड लैंप्स, डेस्क यूटिलिटी, धार्मिक उत्पाद, वॉल हैंगिंग, डोर हैंडल्स, ज्वेलरी बॉक्स, आयरन कछुआ सहित अनेक प्रकार की कलात्मक वस्तुएं शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि उत्पादों की विशेषता उनकी कलात्मक बनावट, आकर्षक डिजाइन और विविध आकार हैं। यही वजह है कि इनकी मांग अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच रही है। संस्थान का प्रयास है कि मिर्जापुर की कलात्मक उत्पाद निर्माण की पहचान को और व्यापक बनाया जाए तथा अधिक से अधिक ग्राहकों तक गुणवत्तापूर्ण उत्पाद पहुंचाए जाएं।

एजेंसी, रिटेल शॉप और सीधे उपभोक्ता भी कर सकते हैं संपर्क

आर्ट लाइन क्रिएशन के उत्पादों की खरीदारी के लिए एजेंसी संचालक, रिटेल शॉप संचालक और व्यक्तिगत उपभोक्ता सीधे संपर्क कर सकते हैं। इच्छुक ग्राहक उत्पादों को देखने और खरीदारी के लिए शोरूम भी विजिट कर सकते हैं।

संपर्क मोबाइल नंबर: 7499881871

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें