समाचारअपना दल एस ने राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी की

अपना दल एस ने राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी की

मिर्जापुर वीरेंद्र गुप्ता 94 53 82 1310
अपना दल एस ने अपने संगठनात्मक ढांचा को मजबूत व विस्तार देने के उद्देश्य से आज राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारियों की तृतीय सूची जारी की है।
अपना दल एस द्वारा संशोधित तृतीय सूची में राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारियों की नामों की सूची जारी होते ही मिर्जापुर में भी पार्टी के लोगों में खुशी की लहर देखी गई ।जारी सूची में 24 लोगों को नए पद नाम से नवाजा गया है। मिर्जापुर से तीन लोगों को नई सूची में जगह मिली है।गोवर्धन सिंह मिर्जापुर निवासी को प्रदेश सचिव पंचायत मंच के पद से सुशोभित किया गया है। गोवर्धन सिंह के नाम की घोषणा होते ही स्थानीय निवासियों में व उनके शुभचिंतकों में हर्ष देखा गया। तो वही गोवर्धन सिंह ने बताया कि पार्टी ने उन पर भरोसा करके उनको महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है पूरी ईमानदारी निष्ठा के साथ पार्टी के आदेशों का पालन किया जाएगा। सूची में दिल्ली ,रीवा ,बांदा ,मिर्जापुर ,भदोही ,आगरा ,झांसी ,सोनभद्र ,कानपुर नगर ,प्रयागराज, प्रतापगढ़ ,फतेहपुर, मऊ ,अयोध्या ,महोबा ,बांदा ,वाराणसी ,झांसी ,ललितपुर व आगरा के लोगों को स्थान दिया गया है।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं