अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला सहकारी बैंक मिर्जापुर में हुआ योगाभ्यास

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला सहकारी बैंक मिर्जापुर में हुआ योगाभ्यास

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला सहकारी बैंक मिर्जापुर में हुआ योगाभ्यास

मिर्जापुर, 21 जून। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार प्रातः 7:30 बजे जिला सहकारी बैंक लिमिटेड, मिर्जापुर परिसर (कलेक्ट्रेट कंपाउंड) में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बैंक के सभापति डॉ. जगदीश सिंह पटेल, बैंक संचालक हरिशंकर सिंह एवं सियाराम बिन्द सहित सहकारिता विभाग के संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक, सहकारिता विंध्याचल मंडल योगेंद्र पाल सिंह उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक साथ योग साधना कर नियमित योग के महत्व पर बल दिया।

योगाभ्यास कार्यक्रम में बैंक के शाखा प्रबंधक विजयकांत त्रिपाठी, विजय शंकर मिश्रा, अमित कुमार त्रिपाठी, डॉ. सत्य प्रकाश, ओम प्रकाश चंद्रा, अजीत श्रीवास्तव, महफूज तथा भोला यादव सहित अन्य कर्मचारीगण भी शामिल हुए।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए नियमित योगाभ्यास आवश्यक है। योग दिवस के आयोजन के माध्यम से लोगों को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें