समाचारआदित्य नाथ मुख्य मंत्री के समक्ष छानबे विधानसभा के विधायक राहुल...

आदित्य नाथ मुख्य मंत्री के समक्ष छानबे विधानसभा के विधायक राहुल प्रकाश कोल ने-MIRZAPUR

आज प्रदेश के मुख्य मंत्री, योगी आदित्य नाथ जी, का केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री, श्रीमती अनुप्रिया पटेल जी ने पुलिस लाईन परेड ग्राउन्ड पर सर्व प्रथम मुख्य मंत्री बनने पर मीरजापुर आगमन पर पुष्प गुच्छ देकर स्वागत अभिनन्दन किया जिला पंचायत सभागार की बैठक में योगी आदित्य नाथ मा0 मुख्य मंत्री जी के समक्ष छानबे विधानसभा के विधायक राहुल प्रकाश कोल ने अति पिछडा विधानसभा क्षेत्र के विकास हेतु विषयों को उठाया जिसमें विकास खण्ड हलिया को तहसील बनाया जाय लालगंज हलिया मार्ग पर बेलन नदी पर पुल बनाया जाय विकास खण्ड हलिया में राजकीय इण्टर कालेज की स्थापना की जाय विकास खण्ड हलिया के उमरिया न्याय पंचायत में नया प्राइमरी स्वास्थ्य केन्द्र बनाया जाय विकास खण्ड हलिया व लालगंज में पेयजल की कमी को देखते हुए पेयजल की व्यवस्था कराने के साथ छानबे क्षेत्र में सिंचाई हेतु नहरो नलकूपों की स्थापना और छानबे हलिया लालगंज के विद्युत जंजर तार को बदलने की मांग के साथ एन0एच0 7 राष्ट्रीय राजमार्ग लालगंज मार्ग को तत्काल गढढा मुक्त करने के साथ ही एन0एच0 7 के एक्सीएन की कार्य प्रणाली पर छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल ने नाराजगी जताते हुए कार्यवाही की मांग कर जिस पर मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ जी ने जिलाधिकारी मीरजापुर को कार्यवाही को कहा स्वागत अभिनन्दन करने वालो में मुख्य रूप से छानबे विधानसभा के विधायक राहुल प्रकाश कोल, अपना दल के प्रदेश सचिव रमाशंकर सिंह पटेल, डा0 शिवप्रसाद विश्वकर्मा, पूर्व सांसद अपना दल के राष्ट्रीय सचिव पकौडी लाल कोल, अपना दल के जिलाध्यक्ष रमाकांत पटेल, मेघनाथ पटेल, डा0 अनिल सिंह पटेल, शिवकुमार सिंह उर्फ पिन्टू पटेल, सोनभन्द्र के जिलाध्यक्ष सत्यनरायन सिंह, डा0 एस0पी0 सिंह पटेल, कुलदीप सिंह आदि प्रमुख लोग थे।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं