
डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल के छात्रों ने सीबीएसई हाईस्कूल में लहराया परचम, गार्गी राज सिंह बनीं स्कूल टॉपर
मिर्जापुर। डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10 के शैक्षणिक सत्र 2025–26 का परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने विद्यालय को गौरवान्वित किया है।
विद्यालय की छात्रा गार्गी राज सिंह ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में पहला स्थान हासिल किया। वहीं दिव्यांश पटेल ने 95.6 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रज्ञा सिंह ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई।
परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय में उत्सव जैसा माहौल रहा। डायरेक्टर्स अपराजिता सिंह एवं अमरदीप सिंह ने मेधावी छात्रों, उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का यह परिणाम है।
अभिभावकों ने भी विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बच्चों की सफलता पर खुशी जाहिर की। विद्यालय प्रबंधन, प्राचार्य, उप-प्रधानाचार्या, एकेडमिक हेड एवं समस्त स्टाफ ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।















