24 व 25 अप्रैल को मिर्जापुर की अदालतें रहेंगी बंद

जुडिशियल ऑफिसर्स स्पोर्ट्स मीट के चलते 24 व 25 अप्रैल को मिर्जापुर की अदालतें बंद, सितंबर-अक्टूबर के चौथे शनिवार रहेंगे कार्यदिवस

मिर्जापुर। जिला एवं सत्र न्यायालय मिर्जापुर के आदेश के अनुसार जुडिशियल ऑफिसर्स स्पोर्ट्स मीट के आयोजन के चलते 24 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) और 25 अप्रैल 2026 (चौथा शनिवार) को जनपद की समस्त अदालतों में अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देश के अनुपालन में जारी किया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक उक्त दोनों तिथियों पर जिला एवं सत्र न्यायालय मुख्यालय के साथ ही सिविल जज (जूनियर डिवीजन) चुनार, ग्राम न्यायालय, तहसील लालगंज व मड़िहान स्थित न्यायालयों में भी कार्य बंद रहेगा। इस दौरान किसी प्रकार की न्यायिक कार्यवाही नहीं की जाएगी।

वहीं, अवकाश की भरपाई के लिए 26 सितंबर 2026 और 24 अक्टूबर 2026 (दोनों चौथे शनिवार) को सभी संबंधित न्यायालयों में नियमित रूप से कार्य होगा। जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा-II द्वारा जारी इस आदेश की सूचना संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को दे दी गई है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें