एपेक्स प्रांगण में पर्यावरण संवर्धन हेतु वनमहोत्सव के अंतर्गत वृक्षारोपण

247

पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन हेतु वृक्षारोपण जन आंदोलन 2023 के अंतर्गत एपेक्स वेलकेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित एपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, आयुर्वेदिक मैडिसिन, नर्सिंग, पैरामेडिकल शिक्षण

संस्थानों द्वारा प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश सरकार एवं प्रावधिक शिक्षा उत्तरप्रदेश के निर्देशानुसार एपेक्स के चेयरमैन डॉ एसके सिंह, फार्मेसी इंस्टीट्यूट के प्रधानाचार्य प्रो सुनील मिस्त्री के दिशा निर्देशन पर एपेक्स प्रांगण में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण

एवम संवर्धन के उद्देश्य से सर्वप्रथम आयुर्वेद कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो पीके सिंह ने वृक्षारोपण के महत्व एवम आवश्यकता के प्रति छात्रों को जागरूक किया। तत्पश्चात बीफार्मा, डीफार्मा, बीएएमएस एवम नर्सिंग के छात्रों, फेकेल्टी एवम हॉस्पिटल स्टाफ द्वारा मोहगनी, अमरूद, नींबू, आंवला, कटहल, जामुन, अनार, बेल, बांस, करौंदा, सागौन के वृक्षों का रोपण किया गया। एपेक्स के चेयरमैन डॉ एस के सिंह ने समस्त छात्रों से रोपित वृक्षों के समुचित विकास हेतु उनके


रखरखाव के लिए उन्हें गोद लेने की शपथ भी दिलाई। पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण कार्यक्रम का संचालन एपेक्स

के महाप्रबन्धक पंकज सिंह, प्रबन्धक विनोद वर्मा एवं नवीन सिंह द्वारा किया गया।