ज़रा इधर भीन डीएम बचे ना एसपी दौड़ा कर लगा दिया रंग, मिर्जापुर

न डीएम बचे ना एसपी दौड़ा कर लगा दिया रंग, मिर्जापुर


समूचे मिर्जापुर जनपद को शांतिपूर्ण होली का त्यौहार सकुशल संपन्न कराने के बाद जिला प्रशासन भी होली के रंग में डूबा दिखाई दिया।

त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने की खुशी उसके अलावा होली का पर्व अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच की दूरी कुछ पल के लिए समाप्त होती दिखाई दी। सभी अधिकारी आपस में परिवार की तरह नजर आए ,सच्चे दोस्त की तरह नजर आए।

होली के त्यौहार के खुशियों के बीच क्या डीएम क्या एसपी क्या डीआईजी क्या कोतवाल क्या सिटी मजिस्ट्रेट क्या सीओ सिटी एडिशनल एसपी सभी को होली के रंग ने सामान्य कर दिया।

होली के रंगों की विशेषता देख हर कोई यही कहता नजर आया कि त्यौहार ने प्रशासनिक अधिकारी को परिवार में तब्दील कर दिया ।
प्रशासनिक अधिकारियों के बीच दिखी दोस्ती का यह नजारा त्यौहार की उपयोगिता को सार्थक कर गया।

रंगों से हर कोई बचता दिखा लेकिन कोई भी बच न सका डीएम एसपी डीआईजी सभी के चेहरे पर रंगों की झलक स्पष्ट दिखाई दे रही थी।

हालांकि विशेष प्रकार की इंतजाम के बीच समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच खेले गए होली के बाद कर्मचारी और अधिकारी पहले से ज्यादा ऊर्जावान महसूस कर रहे हैं।

खेल की भावना से त्यौहार के बीच शीर्ष नेतृत्व और कर्मचारी के बीच और भी मजबूत रिश्ता बनता नजर आया।

मनोवैज्ञानिकों की माने तो बड़े अधिकारियों के साथ समस्त कर्मचारियों के बीच त्यौहार को मनाए जाने के बाद कार्य करने की उत्पादकता में कई गुना वृद्धि दर्ज की संभावना प्रबल हो जाती है।

फिलहाल उच्च अधिकारियों को रंग खेलने का पिक्चर सामने आने के बाद त्यौहार के प्रति आस्था उत्साह आम जनमानस में भी कई गुना बढ़ता नजर आया।
कुछ लोगों ने कहा कि आम दिनों में अपने कार्य के प्रति सजगता जनता के प्रति जवाबदेही की तत्परता के बाद त्योहारों को भी सामान्य जन की तरह मनाने का तरीका समूचे जिले में चर्चा का विषय बना रहा।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं