राजनीतिघंटाघर,फौआरा ने भी बदला रंग-MIRZAPUR

घंटाघर,फौआरा ने भी बदला रंग-MIRZAPUR

मिर्ज़ापुर (हजारो समर्थक बने शपथ के गवाह,घंटाघर फौआरा हुआ केसरिया) मनोज जैस्वाल के नगरपालिका अध्यक्छ पद की शपथ लेने वक्त उनके समर्थक व जनपद के बीजेपी के नेता ,विधायक व सम्मानित लोग आज उनके शपथ लेने का गवाही बनने के लिए घंटाघर मैदान में मौजूद रहे |मनोज जैस्वाल के शपथ लेते ही समर्थको द्वारा जम कर आतिशबाजी की गयी पुरे प्रांगड़ को केसरिया रंग के साथ पार्क में स्थित फौआरा भी उसी रंग में रंगा गया था |फौआरा से जो पानी निकल रहा था बड़ी बात तो ये रही की उससे निकलता पानी का भी रंग लोगो को बदला नजर आया |तैरती हुई मछली लोगो के लिए शुभ का संकेत देती नजर आ रही था |

मिर्ज़ापुर नगर पालिका परिषद प्रांगण में नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष व समस्त सभासदों का संयुक्त रुप से आज मिर्जापुर जिला अधिकारी विमल कुमार दुबे ने शपथ दिलाया सबसे पहले मनोज जैस्वाल नगर पालिका अध्यक्ष के लिए शपथ ग्रहण किए उसके पश्चात समस्त नव निर्वाचित सभासदो ने भी शपथ ग्रहण किया कार्यक्रम के दौरान जनपद के वरिष्ठ और सम्मानित नागरिक गण भारतीय जनता पार्टी के नेता समाजवादी पार्टी के नेता अन्य दलों के लोग मौजूद रहे |मनोज जायसवाल ने अपने संबोधन में लोगों को आश्वस्त किया कि अब नगर पालिका क्षेत्र में महिलाओं के लिए खास तौर पर शौचालय का निर्माण कराया जाएगा जिसे दूर दराज से आने वाली महिलाएं जो शहर में ज्यादा वक्त रहती हैं मार्केटिंग करती हैं खरीदारी करती हैं तो उनको बाथरुम जाने की दिक्कत ना हो इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा और तमाम मुख्य बाजारों में इसका निर्माण त्वरित रुप से कराया जाएगा साथ ही साथ और भी जनता की समस्या प्राथमिकता के आधार पर निपटाया | जाएगा जगदीश सिंह पटेल भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ने मनोज जायसवाल को शुभकामना दिया पूर्व लोक निर्माण मंत्री सरजीत सिंह डंग ने भी लोगो का आभार जताया | वही नगर के प्रतिष्ठित कारपेट वयवसायी सिद्धनाथ सिंह ने आशा जताया कि मनोज जैसवाल के कार्यकाल में जो उनका वादा था वह अवश्य पूरा होगा और अब कोई बहाना चलने की गुंजाइश नहीं है क्योंकि प्रदेश केंद्र व मिर्जापुर में भी एक विचारधारा की सरकार है हम उम्मीद करते हैं कि मिर्जापुर नगर का विकास दिन दूना रात चौगुना होना चाहिए जगदीश सिंह पटेल ने मनोज जैसवाल के चुनाव प्रचार में एड़ी-चोटी लगा दिया था और मतगणना के पश्चात भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मनोज जैसवाल के जीत के बाद जगदीश सिंह पटेल को उनके समर्थक भारतीय जनता पार्टी के अन्य तमाम बड़े वरिष्ठ नेताओं ने मनोज जायसवाल को जीत पर बधाई देने का सिलसिला जारी रखा| शपथ ग्रहण के बाद मनोज जैसवाल के आवास तक तमाम नेता उनके साथ गए और उनके आवास पर भी एक बैठक किया मनोज जैसवाल ने बताया कि कल वह मुख्यमंत्री से मिलने लखनऊ जा रहे हैं उसके बाद 14 तारीख को एक बैठक नगर पालिका कार्यालय में बुलाई जाएगी और नगर क्षेत्र के विकास के गति का खाका तेजी से तैयार किया जाएगा|
मनोज जैसवाल के शपथ ग्रहण समारोह में चुनार के लोकप्रिय विधायक अनुराग सिंह मिर्जापुर नगर विधानसभा के विधायक रत्नाकर मिश्रा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बालेंदु मणि त्रिपाठी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जगदीश सिंह पटेल लाल बहादुर सिंह, ने भी नगर वासियों को बधाई दी वह मनोज जायसवाल को शुभकामना दिया |

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं