समाचारजिलाधिकारी ने अपने भ्रमण के दौरान पर्यटन स्थल खडण्जा फाल व विंडमफाल...

जिलाधिकारी ने अपने भ्रमण के दौरान पर्यटन स्थल खडण्जा फाल व विंडमफाल का निरीक्षण किया

MIRZAPUR- पर्यटन स्थल विग्डंमफाल का किया निरीक्षण

नवागत जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने अपने भ्रमण के दौरान पर्यटन स्थल खडण्जा फाल व विंडमफाल का निरीक्षण किया जहां पर काफी संख्या में सैलानी दिखें। इस दौरान जिलाधिकारी ने विंडमफाल में सैलानियों के द्वारा बनाये गये खाना के बाद थर्माकाल के प्लेट व गिलास को देख कहा कि जिला पंचायत के द्वारा सफाई कर्मियों को लगाकर सफाई करायी जाये तथा यह सुनिश्चित किया जाये कि थर्माकोल का प्लेट व गिलास किसी के द्वारा ना लाया जाये। उन्होंने पर्यटन स्थलों की सफाई व उसके विकास के लिये अपर जिलाधिकारी यू0पी0 सिंह, उप जिलाधिकारी सदर गौरव श्रीवास्वत, उप जिलाधिकारी मडिहान विमल कुमार दूबे, अपर मुख्य अधिकारी विन्ध्याचल सिंह कुशवाहा, जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय से चर्चा भी की तथा कहा कि पर्यटन स्थलों के विकास के लिये जल्द ही कार्ययोजना बनाकर इसका सोन्दर्यीकरण किया जायेगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी यू0पी0 सिंह, उप जिलाधिकारी सदर गौरव श्रीवास्वत, उप जिलाधिकारी मडिहान विमल कुमार दूबे, अपर मुख्य अधिकारी विन्ध्याचल सिंह कुशवाहा, जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय उपस्थित रहे।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं