समाचारपूरे विश्व से पोलियो को समाप्त करने में रोटरी का सबसे बड़ा...

पूरे विश्व से पोलियो को समाप्त करने में रोटरी का सबसे बड़ा हाथ हैं-महावीर सेठिया



*विश्व पोलियो दिवस* सप्ताह के अंतर्गत आज रोटरी और रोट्रेक्ट क्लब विंध्याचल के सदस्यो ने भरुहना स्थित विशाल इंटर कॉलेज के क़रीब 500 बच्चों के साथ पोलियो के जनजागरण और पोलियो उन्मूलन के लिए एक वृहद रैली निकाली। बच्चो में रैली के प्रति ख़ासा उत्साह दिखा बच्चे हाथ मे तफ़्ती पकड़े हुए पूरे रास्तें पोलियो उन्मूलन के नारे लगाते रहे।
रैली विद्यालय से शुरू होकर भरुहना चौराहे पर पहुँची और फ़िर वहाँ से पुनः विद्यालय पे इसका समापन हुआ। सभी बच्चो को बिस्किट और पानी का भी वितरण किया गया।।

क्लब अध्यक्ष महावीर सेठिया ने बताया की पूरे विश्व से पोलियो को समाप्त करने में रोटरी का सबसे बड़ा हाथ हैं। आज भारत पोलियो मुक्त हो चुका और विश्व मे 1 से 2 प्रतिसत ही देश ऐसे हैं अभी भी पोलियो के केस हैं।

रोट्रेक्ट अध्यक्ष आदित्य सिंह ने बताया कि रोटरी का सबसे बड़ा मिशन पूरे विश्व को पोलियो से मुक्त बनाने का हैं इसी के लिए आज यह जनजागरण रैली निकाली गई। जिसे हमे बच्चो और विद्यालय का भी पूरा सहयोग मिला।

रैली में मुख्य रूप से मयंक गुप्ता, संजय गहरवार, नियति अग्रवाल, उदय गुप्ता, अपूर्वा शुक्ला, शिवांगी गुप्ता, मनोज अग्रवाल, अभिषेक गुप्ता, अभिनव गुप्ता, शुभम कसेरा, शुभम जायसवाल, प्राची जायसवाल और विद्यालय के प्राध्यापक आदि उपस्थित रहे।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं