पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता नरेंद्र नाथ सिंह की पत्नी मनोरमा सिंह का निधन

पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता नरेंद्र नाथ सिंह की पत्नी मनोरमा सिंह का निधन

मिर्जापुर। पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता स्वर्गीय नरेंद्र नाथ सिंह की पत्नी मनोरमा सिंह का 22 जून 2026 को निधन हो गया। उनके निधन की सूचना उनके पुत्र हेमंत सिंह ने दी। इस समाचार से परिजनों, शुभचिंतकों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।

हेमंत सिंह द्वारा जारी शोक संदेश में बताया गया कि मनोरमा सिंह ने अपने जीवनकाल में परिवार को स्नेह, ममता, त्याग और उच्च संस्कारों से समृद्ध किया। उनके निधन को परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा गया कि उनकी स्मृतियां, शिक्षाएं और संस्कार सदैव परिवारजनों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

जर्नलिस्ट वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अन्य पत्रकारों ने भी ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा उन्हें परम शांति एवं सद्गति देने की प्रार्थना की है। साथ ही इस दुःखद घड़ी में आत्मीयजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों की संवेदनाओं और प्रार्थनाओं को परिवार के लिए संबल बताया है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें