समाचारअनुप्रिया पटेल ने भाजपा उपाध्यक्ष धर्मराज सिंह की पुत्री के निधन पर...

अनुप्रिया पटेल ने भाजपा उपाध्यक्ष धर्मराज सिंह की पुत्री के निधन पर शोक जताया

अनुप्रिया पटेल ने नई दिल्ली स्थित संत परमानंद अस्पताल जाकर परिजनों से मुलाकात कीं और उन्हें ढांढस बंधाया
नई दिल्ली / मिर्जापुर, 27 सितंबर
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने मिर्जापुर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष धर्मराज सिंह की पुत्री कुमारी वंदना सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। अनुप्रिया पटेल ने नई दिल्ली स्थित संत परमानंद अस्पताल जाकर कुमारी वंदना सिंह के परिजनों से मुलाकात कीं और दु:ख की इस घड़ी में परिजनों को ढांढस बंधाया।
मिर्जापुर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष धर्मराज सिंह जनपद के जमालपुर के बहुआर गांव के निवासी हैं। धर्मराज सिंह की पुत्री कुमारी वंदना सिंह दिल्ली में सिविल सेवा की तैयारी कर रही थी। कुमारी वंदना सिंह के निधन से मिर्जापुर जनपद के समस्त अपना दल (एस) परिवार आहत है।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं