20 लाख की मिर्जापुर में हेरोइन के साथ 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार

20 लाख की हेरोइन के साथ 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार

चुनार पुलिस ने 102 ग्राम मादक पदार्थ और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की

मीरजापुर। चुनार थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को एक युवक को 102 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी बरामद कर सीज कर दिया।

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन और क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में चुनार पुलिस टीम को यह सफलता मिली।

पुलिस के मुताबिक, 24 अगस्त को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए नीलेश यादव (19), पुत्र छविनाथ यादव, निवासी सरैया सिकन्दरपुर, थाना चुनार, मीरजापुर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 102 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद होने का दावा पुलिस ने किया है।

मामले में चुनार थाने में मु0अ0सं0 364/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया है। गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक कुमार संतोष समेत थाना चुनार की पुलिस टीम शामिल रही।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें