ब्राह्मण महासंघ फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गजेंद्र त्रिपाठी का आगमन-MIRZAPUR

64

9453821310-मिर्जापुर नवरात्रि के प्रथम दिन विंध्याचल धाम में हाजिरी लगाने वालों में ब्राह्मण महासंघ फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गजेंद्र त्रिपाठी का भी आगमन हुआ ।प्रेस से बात करते वक्त संघ के उद्देश्य की चर्चा करते हुए कहा कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के निर्धन ब्राह्मण बच्चों को निशुल्क उच्च स्तर कोचिंग की व्यवस्था उपलब्ध कराने के साथ हॉस्टल, भोजन, कपड़ा ,व पुस्तक भी उपलब्ध कराना है। ब्राह्मण भाइयों को एक सूत्र में बांधने के साथ साथ राजनीतिक क्षेत्र में भी अपनी ताकत का एहसास कराते रहना है। साथ ही साथ देश की ज्वलंत समस्याओं पर संघ के विचारों के द्वारा देश को संदेश देने का भी काम ब्राह्मण महासंघ फाउंडेशन करता रहेगा ।पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष साधु तिवारी, छोटू चौबे आदि लोग मौजूद रहे।