समाचारमण्डलायुक्त व जिलाधिकारी द्वारा नामाकंन कक्ष व सुरक्षा व्यवस्था का किया गया...

मण्डलायुक्त व जिलाधिकारी द्वारा नामाकंन कक्ष व सुरक्षा व्यवस्था का किया गया निरीक्षण


मीरजापुर 10 फरवरी 2022- विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 में आज नामाकंन प्रक्रिया को जनपद में प्रारम्भ की गयी। जनपद के 05 विधानसभाओं के लिये नामाकंन कक्ष कलेक्ट्रेट परिसर में जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार के मार्ग निर्देशन में तैयार किया गया। नामांकन को शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर व नामाकंन कक्ष के बाहर पर्याप्त मात्रा में बैरीकेटिंग व पुलिस बल तथा मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी थी। नामाकंन व्यवस्था का निरीक्षण मण्डलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र एवं जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार के द्वारा भ्रमण कर किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा रिटर्निंग आफिसर के पास नामाकंन रखे गये रजिस्टर व अन्य प्रपत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 ने जिलाधिकारी को सुरक्षा व्यवस्था व नामाकंन प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे अमरेन्द्र कुमार वर्मा, डिप्टी कलेक्टर अश्वनी कुमार सिंह, भरत लाल सरोज के अलावा के नामाकंन कक्ष मीरजापुर विधानसभा में रिटर्निंग आफिसर/नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, विधानसभा मझवा में उप जिला मजिस्ट्रेट सदर चन्द्रभान सिंह, विधानसभा चुनार उप जिला मजिस्ट्रेट नीरज प्रसाद पटेल, मड़िहान में उप जिला मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ यादव तथा छानबे उप जिला मजिस्ट्रेट लालगंज विजय नरायन सिंह उपस्थित रहें।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं