समाचारमिर्जापुर में बाढ़ चौकियों का डीएम और एसपी ने क्या निरीक्षण, दिए...

मिर्जापुर में बाढ़ चौकियों का डीएम और एसपी ने क्या निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

*जिलाधिकारी ने विकासखंड छानबे ग्राम पंचायत बीजरकला के पंचायत भवन में बनाए गए बाढ़ चौकी का किया निरीक्षण*
मीरजापुर 15 सितम्बर 2024- जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन एवं पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने विकासखंड


छानबे ग्राम पंचायत बीजर कला के पंचायत भवन में बनाए गए बाढ़ चौकी स्थल का निरीक्षण किया। बाढ़ चौकी में ड्यूटी में तैनात अधिकारी कर्मचारी के द्वारा जिलाधिकारी को बताया गया कि 08 परिवार के कुल 40 महिला व पुरुष तथा बच्चे निवास कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने बाढ़ चौकी में रह रहे सभी के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध हो इसलिए स्वास्थ्य विभाग व सुरक्षा के लिए सिपाहियों की तैनाती प्रकाश व्यवस्था हेतु जनरेटर आदि की व्यवस्था करते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।


उन्होंने कहा कि वर्षा के कारण गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण खतरे के निशान पर पहुंच गया है इसलिए ड्यूटी में लगाए गए सभी अधिकारी कर्मचारी बाढ़ चौकियो पर रहते हुए अपने क्षेत्र में सतर्क दृष्टि बनाए रखें। जिलाधिकारी द्वारा निकटवर्ती क्षेत्र का भ्रमण कर गंगा के कटान के बारे में भी जानकारी ली गई तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया की बाढ़ चौकिया पर नाव सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध होनी चाहिए ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल राहत पहुंचाया जा सके।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं