समाचारमिशन शक्ति” के अंतर्गत जनपद के समस्त थानो में महिला हेल्प...

मिशन शक्ति” के अंतर्गत जनपद के समस्त थानो में महिला हेल्प डेस्क का किया गया उद्घाटन

* मिशन शक्ति” के अंतर्गत जनपद के समस्त थानो में महिला हेल्प डेस्क का किया गया उद्घाटन*

उ0प्र0 शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए पूरे प्रदेश में विशेष अभियान “मिशन शक्ति” चलाया जा रहा है, इस अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन तथा महिला अपराध व बाल अपराध के सम्बन्ध में जागरुकता पैदा करने हेतु प्रत्येक माह एक सप्ताह के विशिष्ट कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इसी क्रम में जनपद के समस्त थानो में महिलाओं एवं बालिकाओं के विरूद्ध होने वाले अपराधों के प्रभावी रोकथाम हेतु उ0प्र0 सरकार द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान “मिशन शक्ति” के अंतर्गत थानो पर आने वाली महिलाओ/ बालिकाओ की शिकायतो को और अधिक संवेदनशील तरीके से सुनकर उनके त्वरित निस्तारण के लिए आज दिनांक 23.10.2020 को जनपद मीरजापुर के समस्त थानो में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गयी, मुख्यमंत्री उ0प्र0 द्वारा वीडियो क्रान्फेसिंग के माध्यम से महिला हेल्प डेस्क का लोकार्पण चिन्हित थाने पर किया गया। इसी क्रम में थाना कोतवाली कटरा में मुख्य अतिथि सुनीता पाण्डेय प्राचार्य सुन्दर बालिका इण्टर कालेज, थाना विन्ध्यांचल में मुख्य संगीता मिश्रा भाजपा जिला महामंत्री महिला मोर्चा, थाना कोतवाली देहात में प्रेमशीला सिंह जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा,थाना चील्ह में वन्दना सिंह प्रवक्ता कृष्णा देवी बालिका इण्टर कालेज मवैया, थाना कछवां में डां0 आदित्या सिंह प्रभारी सीएचसी कछवां,थाना पड़री में पुष्पलता सिंह ब्लाक प्रमुख पहड़ी, थाना चुनार में रश्मी सिंह प्राधानाचार्य राजकीय इण्टर कालेज चुनार, थाना अदलहाट में सुधा पाण्डेय प्राचार्य लालता डिग्री कालेज, थाना जमालपुर में सुचि त्रिपाठी महिला चिकित्साधिकारी सीएचसी जमालपुर,थाना लालगंज में माया सिंह ग्राम प्रधान दुबार, थाना हलिया में शिवकुमारी क्षेत्र पंचायत सदस्य, थाना जिगना निशा देवी प्रबंधक एमटीएस पब्लिक स्कूल लालापुर, थाना अहरौरा में सुशीला विश्वकर्मा वरिष्ठ प्रवक्ता जयहिन्द इण्टर कालेज अहरौरा, थाना मड़िहान में रिचा पाण्डेय प्राचार्य आश्रम पद्वति बालिका इण्टर कालेज देवरी कला व महिला थाना में डा0 कृष्णा सिंह सदस्य परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा महिला हेल्प डेस्क का उद्धघाटन किया गया, इस अवसर पर उपस्थित बालिकाओ/ महिलाओं को मुख्य अतिथि, संबंधित अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी द्वारा बालिकाओ/ महिलाओ को संबोधित करते हुए सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन तथा अधिकारो/ कानून के प्रति जागरुक किया गया तथा विभिन्न हेल्प लाइन नंबरो 112,181,1076,,1090,108,102 ,1098 के बारे में वृस्तृत रुप से जानकारी दी गयी एवं नुक्कड नाटक व विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से जागरुक किया गया। इस अवसर पर थानाक्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामजिक कार्यकर्ता सहित काफी संख्या मे बालिकाय़े/ महिलाये उपस्थित रही।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं