समाचारमुख्यमंत्री मध्य प्रदेश ने सपत्नीक किया माॅ विन्ध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन

मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश ने सपत्नीक किया माॅ विन्ध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन


अष्टभुजा हेलीपैड पहुॅचने पर विधायक नगर, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक
द्वारा पुष्प गुच्छ देकर किया गया स्वागत व अभिनन्दन

मीरजापुर 27 अगस्त 2022- मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शिवराज सिंह चैहान ने अपनी पत्नी साधना सिंह चैहान के साथ माॅ विन्ध्यवासिनी देवी के धाम विन्ध्याचल में पहुॅचकर मां विन्ध्यवासिनी देवी का विधिवत दर्शन पूजन किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान को अष्टभुजा हेलापैड पहुॅचने पर विधायक नगर रत्नाकर मिश्रा, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा द्वारा पुष्प गुच्छ देकर पर स्वागत व अभिनन्दन किया गया। हेलोपैड से पुरानी वीआईपी मार्ग से होते हुए मां विंध्यवासिनी के गर्भ गृह में पहुंचकर विधि विधान से दर्शन पूजन किया इसके साथ ही मन्दिर की छत पर से माॅ गंगा का भी दर्शन किया एवं मंदिर पर विराजमान समस्त देवी देवताओं का चरण स्पर्श कर परिक्रमा किया। दर्शन पूजन के उपरान्त जिलाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री को माॅ विन्ध्यवासिनी देवी का चित्र भेट किया गया। वार्ता के दौरान कहा कि कई बार माॅ ने बुलाया लेकिन आ नहीं पाया, आज आने का सौभाग्य मिला है माॅ से यही कामना करता हूं कि हमारे देशवासियों पर माॅ की कृपा सदैव बरसती रहें।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं