समाचारयुद्ध स्तर पर बाढ़ प्रभावितो को राहत पहुॅचाने का दिया निर्देश

युद्ध स्तर पर बाढ़ प्रभावितो को राहत पहुॅचाने का दिया निर्देश


जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो का भ्रमण कर लिया जायजा

मीरजापुर 08 अगस्त 2021/जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार व पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने आज तहसील सदर क्षेत्र के ग्राम मल्लेपुर, हरसिंहपुर तथा अकोढ़ी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो का नाव सें भ्रमण कर बाढ़ मे डूबे मकानो फसलो आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी यू0पी0 सिंह, उप जिलाधिकारी सदर गौरव श्रीवास्तव, तहसीलदार उमेश चन्द्र के अलावा अन्य राजस्वकर्मी उपस्थित रहें। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित लोगो से बात चीत कर हुये नुकसान के बारे मे जानकारी ली तथा आश्वस्त किया कि हर सम्भव प्रशासनिक मद्द मुहैया करायी जायेगी जिसके लिये राजस्वकर्मियो को गाॅव मे लगाया गया हैं। किसी भी प्रकार की परेशानी से उन्हे तत्काल अवगत करायें। जिलाधिकारी ने कहा कि गंगा के किनारे वाले क्षेत्र में जिनके मकानों में पानी भर गया हैं उन्हें पास के स्कूल में शरण दिया जाय तथा उनके खाने पेयजल, दवा आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाय। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि गंगा का लेवल इस समय बढ़कर 76.90 सेमीमीटर पहुॅच गया हैं जो खतरे के निशान से लगभग 80 सेमीमीटर नीचे हैं। गंगा नदी मे पानी बढ़ने के कारण हरसिंहपुर, मल्लेपुर तथा आस पास गंगा के किनारे बसे गाॅव में पानी आ गया हैं। उन्होने बताया कि बाढ़ प्रभावित गाॅवो मे राहत टीम लगा दी गयी हैं। जो गाॅव मे भ्रमण कर स्थिति का जायजा ले रहें हैं। उन्होने कहा कि स्वयं मेरे द्वारा भी अधिकारियो के साथ मल्लेपुर, हरसिंहपुर में नाव से भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया गया तथा प्रभावित लोगो से बात चीत कर नुकसान की जानकारी ली गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रभावित लोगो की जो भी मद्द की आवश्यकता होगी उसे उपलब्ध कराया जायेगा उसके लिये हमारे अधिकारियो कर्मचारियो की टीम लगा दी गयी हैं। यह भी बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाको में तहसील सदर व तहसील चुनार मे कुल 37 बाढ़ चैकियाॅ भी बना दी गयी हैं। जहाॅ राजस्व, पुलिस, स्वास्थ विभाग के कर्मचारियो की तैनाती की गयी हैं। तदुपरान्त जिलाधिकारी ग्राम अकोढ़ी मे जाकर कर्णावती नदी के बाढ़ का भी निरीक्षण किया तथा ग्रामीणो से बात चीत कर जानकारी प्राप्त की तथा उन्हें हर सम्भव प्रशासनिक मद्द देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सम्बन्धित गाॅव ग्राम प्रधान व थाना प्रभारी भी उपस्थित रहें।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं