समाचारयोगी जी के ताबड़तोड़ फैसले से प्रदेश का हो रहा है सर्वांगीण...

योगी जी के ताबड़तोड़ फैसले से प्रदेश का हो रहा है सर्वांगीण विकास


आज दिनांक 27.04.2022 दिन बुधवार को भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग के द्वारा आयोजित जिला प्रशिक्षण वर्ग के तृतीय दिन का समापन सत्र होटल दी रिट्रीट कंतित विंध्याचल, मीरजापुर में सम्पन्न किया गया। प्रशिक्षण वर्ग की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने आये हुए मुख्य अतिथि / मुख्य वक्ता उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी का स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र देकर स्वागत व अभिनंदन के साथ वक्ता परिचय कराते हुए आए हुए जनप्रतिनिधि एवं सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। तत्पश्चात प्रशिक्षण वर्ग के मुख्य वक्ता ने अपने वक्तव्य में प्रदेश में भाजपा सरकार एवं उपलब्धियां विषय पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार अपना पांच साल का कार्यकाल पूर्ण करके दूसरी बार सरकार में आ चुकी है। पिछले कार्यकाल में भाजपा सरकार ने कई बड़े फैसले लिए। इनमें से कई चर्चा का विषय रहे जैसे लव जिहाद के खिलाफ कानून लाना, सार्वजनिक संपत्तियों का नुकसान करने वालों की संपत्ति कुर्क कर नुकसान की भरपाई का अध्यादेश लाना और प्रदेश के माफियाओं की संपत्ति जब्त कराना आदि। अब सरकार अपने दूसरे कार्यकाल में भी नई विकास गाथा लिखने लगी है। योगी आदित्यनाथ सरकार अपने दूसरे कार्यकाल में तेज गति से कदम बढ़ा रही है। इसमें इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर कानून व्यवस्था के फ्रंट पर किए गए कार्यों और लिए गए फैसलों का जिक्र है। स्वास्थ्य क्षेत्र में भी कार्यों को नई दिशा दी जा रही है के साथ – साथ भारत वैश्विक परिदृश्य विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हाल के वर्षों में दुनिया के साथ भारत का जुड़ाव मूलतः इसके आर्थिक विकास और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के असाधारण राजनीतिक नेतृत्व के कारण संभव हुआ है। वर्तमान भारतीय प्रशासन समझ गया है कि हमारे घरेलू उद्देश्यों को हासिल करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ जुड़ाव की आवश्यकता होगी। इसी प्रकाश समकालीन समय में भारत की सैन्य, कूटनीति और आर्थिक शक्तियों ने पारंपरिक विदेश नीति के दृष्टिकोण से आगे बढ़कर व्यापक वैश्विक प्रतिबद्धताओं की ओर अपना रुख किया था। इस दस्तावेज में कई महत्वपूर्ण वैश्विक घटनाओं को शामिल किया गया है जो विभिन्न तरीकों से भारत को प्रभावित करती हैं। इस दस्तावेज में महत्वपूर्ण वैश्विक घटनाओं जैसे अमेरिका में बाइडेन का राष्ट्रपति कार्यकाल, ब्रेक्जिट पर यूरोपीय संघ की राजनीति, भारत – चीन संबंध, अफगान शांति प्रक्रिया, ईरान परमाणु संधि, जलवायु और ऊर्जा सुरक्षा और मौजूदा कोविड की नीति को शामिल किया है के साथ अनेकानेक बाते बतायी। प्रशिक्षण वर्ग प्रमुख राजेश सिंह हिन्द तथा प्रशिक्षण का संयोजक एवं संचालन जिला महामंत्री भाजपा हरिशंकर सिंह पटेल ने किया।
उक्त अवसर पर प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी भाजपा अनामिका चौधरी, नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मड़िहान विधायक , विधान परिषद सदस्य मीरजापुर – सोनभद्र श्याम नारायण सिंह (विनित सिंह), जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया, अनिल सिंह, संजय भाई पटेल, गुलाब पासी, अब्दुल कलाम अंसारी, जिला पदाधिकारीगण, मोर्चों के जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री, प्रकोष्ठ एवं विभाग के संयोजक एवं सहसंयोजक उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दुबे ने दिया।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं