समाचाररामनवमी पर्व पर ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली गई-MIRZAPUR

रामनवमी पर्व पर ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली गई-MIRZAPUR

9453821310-मिर्जापुर (25,3,18)श्रीराम जन्मोत्सव शोभा यात्रा समिति द्वारा आयोजित रामनवमी पर्व पर ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली गई ।जिसमें लाखों राम भक्तो की टोली जय श्री राम का उद्घोष करते क्या बच्चे ,क्या बूढ़े और युवाओं की तो बात ही नहीं। सभी भगवा झंडे लेकर एक साथ चल पड़े। पूरा शहर जन सैलाब के रूप में सड़कों पर दिखाई दिया। मुख्य अतिथि के रुप में पधारे विश्व हिंदू परिषद के पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व शोभायात्रा समिति के संरक्षक मनोज श्रीवास्तव ने उपस्थित राम भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान राम इस राष्ट्र के आत्मा भी हैं, परमात्मा भी हैं ,लोकनायक और लोग पालक भी हैं। अस्तित्व और अस्मिता भी हैं।वर्तमान में केंद्र व प्रदेश में अनुकूल सरकारें हैं ।श्रीवास्तव ने कहा मंदिर निर्माण की समस्त बाधा संसद में कानून बनाकर दूर किया जाए ।जिससे अपने आराध्य देव का भव्य और दिव्य मंदिर का अविलंब निर्माण कर सकें। मुख्य अतिथि मनोज श्रीवास्तव के साथ सभी संरक्षक मंडल विधायक गण मंत्री नगर पालिका अध्यक्ष,चुनार विधायक अनुराग सिंह सहित मुख्य गणमान्य लोगों द्वारा 51 थाली में आरती सजाकर प्रभु श्री राम की आरती कर यात्रा का शुभारंभ किया गया ।शोभा यात्रा समिति के कार्यक्रम संयोजक मनोज दमकल व समिति के अध्यक्ष रवि शंकर साहू के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गई जो कच्ची सड़क ,रतनगंज, तेलिया गंज, डंकिन गंज का चौराहा ,घंटाघर,बसनही बाजार, धुंधी कटरा, मुकेरी बाजार, गणेशगंज, होते हुए संग मुहाल स्थित हनुमान जी के मंदिर पर समापन हुआ। पूरे यात्रा मार्ग के साथ विभिन्न मार्गों सहित सैकड़ों स्थानों पर जलपान की व्यवस्था की गई थी। 4 दर्जन स्थानों पर तोरण द्वार बनाए गए थे ।जगह-जगह भगवान की आरती, पुष्पवर्षा ,अखाड़े के पहलवानों द्वारा विभिन्न प्रकार के करतब दिखाए जा रहे थे। 51 झांकी भगवान राम के विभिन्न स्वरूपों के साथ शंकर जी ,ब्रह्म जी ,हनुमान जी ,भारत माता की झांकी के साथ 5 दर्जन DJ बैंड बाजा व कीर्तन मंडली की टोली ने पूरा वातावरण भक्तिमय बना दिया ।शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा के लिए सुरक्षा प्रमुख राहुल, अभिषेक केसरी के साथ 500 कार्यकर्ता सुरक्षा में लगाए गए थे ।इसके अलावा पुलिस ने भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर रक्खे थे ।शोभायात्रा व सभा में प्रमुख रूप से विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष रामचंद्र शुक्ल, महेश तिवारी, संरक्षक विश्वनाथ अग्रवाल, ज्ञान चंद अग्रवाल ,श्याम कृष्ण गुप्ता ,मदन गोपाल सोनी ,ओ पी गुप्ता , कुल पाल सिंह जायसवाल,कैलाश नाथ सोनी, श्याम बिहारी खंडेलवाल ,राजेश गुप्ता,मुंशी सिंह, संजय सिंह जितेंद्र जैन ,योगेंद्र गुप्ता ,संजय अग्रवाल ,सौरभ अग्रवाल ,विधायक रत्नाकर मिश्र नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल, जिला अध्यक्ष बालेंद्र मणि त्रिपाठी ,मयंक गुप्ता ,शिवांशु सिंह, अतुल सिन्हा ,पंकज टंडन, कृष्ण सिंह पटेल, शांतनु बरनवाल ,अजय दुबे ,अवधेश अग्रहरि ,श्री राम साहू गोपाल ,प्रदीप गुप्ता ,अमित श्रीनेत ,विकास गुप्ता, बबलू यादव ,सुरेश साहू ,बाबा मोदनवाल सहित शोभायात्रा में लाखों रामभक्त शामिल हुए ।शोभायात्रा के पूर्व हुई सभा की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष रवि शंकर साहू ने किया तथा संचालन कार्यक्रम संयोजक मनोज दमकल ने किया।, अनुप्रिया पटेल ने जनपदवासियों के साथ देश वासियो को रामनवमी की बधाई दिया |

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं