समाचारविधानसभा अध्यक्ष ने मां विन्ध्यवासिनी का किया दर्शन पूजन

विधानसभा अध्यक्ष ने मां विन्ध्यवासिनी का किया दर्शन पूजन


विधानसभा अध्यक्ष ने मां विन्ध्यवासिनी का किया दर्शन पूजन

मीरजापुर, 29 जून, 2021/उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने आज शांम लगभग 5ः20 बजे के आस पास विन्ध्याचल पहुॅचकर मां विन्ध्यवासिनी देवी का विधिवत दर्शन पूजन किया। इस अवसर पर विधायक सदर रत्नाकर मिश्र, मझवा विधायक सुचिस्मिता मौर्य, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह आदि मौके पर उपस्थित रहें। जिलाधिकारी ने अध्यक्षक का स्वागत एवं अभिनन्दन करते हुये हुये उन्हें अंग वस्त्र व मां विन्ध्यावासिनी का चित्र भेट किया। जिलाधिकारी ने उन्हे विन्ध्य कारीडोर के कार्यो एवं प्रगति अवगत कराया तथा बताया कि मां0 विन्ध्यवासिनी धाम परिसर का का भव्य स्वरूप जल्द ही साकार होगा। उन्होने कहा कि विन्ध्य कारीडोर के प्रगति को देखकर काफी अच्छा लगा, विन्ध्य कारीडोर निश्चित रूप से प्रशसनीय कार्य हैं। उन्होने कहा कि इससे यात्रियो को सुविधा प्रदान होगी तथा मां के दर्शन करने मे सुलभता होगी।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं