समाचारविन्ध्याचल स्थित वृद्धाश्रम एवं वृद्ध महिला आश्रम का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

विन्ध्याचल स्थित वृद्धाश्रम एवं वृद्ध महिला आश्रम का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण


भोजन की गुणवत्ता खराब पाये जाने पर व्यक्त की कड़ी नाराजगी

मीरजापुर 08 अप्रैल 2022- जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने दिनांक 07 अप्रैल 2022 के सांय लगभग 08 बजे विन्ध्याचल पटंेगरा नाला पर स्थित वृद्धाश्रम एवं वृद्ध महिला आश्रम का आस्मिक निरीक्षण किया। जिला प्रोबेशन कार्यालय द्वारा संचालित वृद्ध महिला आश्रम में पहुॅचने पर वृद्ध महिलाओ को खाना परोसा गया था। महिलाओ के टिफिन मे पालक व आलू की सब्जी तथा रोटी की गुणवत्ता को जिलाधिकारी को परखा गया। सब्जी व रोटी की गुणवत्ता खराब पाये जाने पर सम्बन्धित वृद्धाश्रम के प्रबन्धक को कड़ी फटकार लगाते हुये खाने की गुणवत्ता को ठीक बनाये रखने का निर्देश दिया। इस समय शाम के मीनू के अनुसार भी खाना नही बनाया गया था। जिलाधिकारी द्वारा किचन का भी निरीक्षण किया गया। तदुपरान्त जिला प्रोबेशन अधिकारी को मोबाइल पर वार्ता कर निर्देशित किया गया कि वे स्वयं खाने की गुणवत्ता की जाॅच समय-समय पर करें तथा आश्रम में स्थित सभी महिलाओ के स्वास्थ परीक्षण भी सुनिश्चित कराते हुये उन्हे जरूरत के अनुसार आवश्यक दवाईया उपलब्ध करायी जाय। निरीक्षण के समय जिलाधिकारी द्वारा वृद्ध महिलाओ से वार्ता कर उनके स्वास्थ व मिल रही सुविधाओ के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। कुछ महिलाओ के बिस्तर/चादर फटी व गंदे होने पर जिलाधिकारी द्वारा तत्काल सही कराने का निर्देश दिया गया।
पास में ही स्थित वृद्धाश्रम में भी जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया। मौके पर उपस्थित प्रबन्धक संजय शर्मा ने बताया गया कि जिला समाज कल्याण के द्वारा अनुदानित इस वृद्धाश्रम में कुल 45 लोग है जिसमें 29 महिलाये शामिल हैं। निरीक्षण के पूर्व उपस्थित सभी निराश्रित वृद्ध व्यक्ति खाना खा चुके थे। किचन निरीक्षण के बाद आलू टमाटर की सब्जी रोटी तथा चावल पाया गया, जबकि मीनू के अनुसार दाल नही बनाया गया था। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रत्येक दिन मीनू के अनुसार भोजन बनाकर उपलब्ध कराया जाय। इस दौरान उपस्थित लोगो से जिलाधिकारी द्वारा स्वास्थ एवं मिल रही सुविधाओ के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह उपस्थित रहें।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं