समाचारसभी पोलिंग पार्टियाॅ समय से पहुॅचे अपने गंतव्य -जिलाधिकारी

सभी पोलिंग पार्टियाॅ समय से पहुॅचे अपने गंतव्य -जिलाधिकारी

वीरेंद्र गुप्ता मिर्जापुर
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने रवाना हो रही पोलिग पार्टियो को दिया आवश्यक दिशा निर्देश

आदर्श आचार संहिता व कोविड-19 गाइडलाइन का अनुपालन कराये सुनिश्चित

मीरजापुर 25 अप्रैल 2021। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आज जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार व पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने पोलिंग पार्टियो के रवानगी से पहले स्थिति का जायजा लिया। सर्वप्रथम कोन ब्लाक से सम्बन्धित पोलिंग पाटिर्यो की रवानगी एस0के0 महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय तिलठी चील्ह मीरजापुर से की जा रही थी यहाॅ पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान बताया गया कि यहाॅ पर 158 पोलिंग पार्टियो को रवाना किया जायेगा और 06 काउंटर बनाये गये है। जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुये कहा कि सम्बन्धित अधिकारी, कर्मचारी अपने समय से मतदान स्थल पर पहुॅच जाये। तदुपरान्त जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने छानबे ब्लाक से सम्बन्धित पोलिंग पार्टियो वैद्य श्रीकान्त पाण्डेय कन्या इण्टर कालेज गैपुरा मीरजापुर से रवाना किया जा रहा था। यहाॅ पर जिलाधिकारी को बताया गया कि 389 पोलिंग पार्टिया बनायी गयी है जिसमे से 170 पार्टिया को रवाना कर दिया गया है। शेष पोलिंग पार्टिया को रवाना किया जा रहा है। बताया गया कि 19 मजिस्ट्रेट लगाये गये है। लालगंज से सम्बन्धित पोलिंग पार्टियो को स्व0 भगवान सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुबार कला मीरजापुर पोलिंग पार्टिया रवाना की जा रही थी। यहाॅ पर जिलाधिकारी के पहुॅचने पर बताया गया कि 174 पोलिंग पार्टियो रवाना किया जाना है जिसमे से 148 पोलिंग को रवाना किया जा चुका है शेष पार्टियो को रवाना किया जा रहा है। बताया गया कि 02 जोनल मजिस्ट्रेट एवं 09 सेक्टर मजिस्ट्रेटो की ड्यूटी लगायी गयी है। पहाड़ी ब्लाक से सम्बन्धित पोलिंग पार्टियो को शिवलोक श्रीनेत महाविद्यालय पड़री मीरजापुर से 177 पोलिंग पार्टियो को रवाना किया जाना है। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा मौके पर पहुॅचकर स्थिति के बारे जानकारी ली। बताया गया कि 06 सेक्टर मजिस्ट्रेटो की ड्यूटी लगायी गयी है। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देशित करते हुये कहा कि सभी पार्टियो को समय अपने मतदान स्थल पर पहुॅच जाये। उन्होने कहा कि मतदान स्थल पर कोविड-19 नियमो का कड़ाई से पालन कराया जाये किसी भी मतदाता बिना मास्क के मतदेय स्थल के अन्दर प्रवेश न करने दिया जाये। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराये जाने तथा कोविड-19 गाइडलाइन व आदर्श आचार अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने हेतु निर्देशित किया।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं