
अत्यधिक वर्षा के चलते कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालय आज बंद

मिर्जापुर। जनपद में लगातार हो रही अत्यधिक वर्षा को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के मद्देनज़र जिलाधिकारी के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा ने कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी बोर्डों के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है।
यह आदेश जनपद के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों पर लागू रहेगा। बीएसए ने सभी विद्यालय प्रबंधनों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।















